नवी मुंबई: २५ जून २०२५ को आपातकाल के काले अध्याय को ५० वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में, भारतीय जनता पार्टी नवी मुंबई द्वारा एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस संगोष्ठी में, भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्ये, भाजपा नवी मुंबई जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश पाटिल, कोंकण विभाग संयोजक अभिजीत पेडणेकर, पूर्व जिलाध्यक्ष रामचंद्र घरत सहित भाजपा के वर्तमान और पूर्व पदाधिकारी, जन प्रतिनिधि और महिला मोर्चा व युवा मोर्चा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
इस अवसर पर, लोकतंत्र के महत्व और मौलिक अधिकारों के संरक्षण पर संगोष्ठी में गहन विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने आपातकाल के दौरान देश की जनता और लोकतांत्रिक संस्थाओं को जिस तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ा, उस पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार मौलिक अधिकारों का हनन हुआ और प्रेस की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाया गया।
इस मौके पर सभी ने एकजुट होकर लोकतंत्र की रक्षा और भविष्य में ऐसी किसी भी स्थिति से बचने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की। बता दे की इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को आपातकाल के इतिहास से अवगत कराना और उन्हें लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना था।
‘आपातकाल के काले अध्याय को ५० वर्ष’ - नवी मुंबई भाजपा द्वारा विशेष संगोष्ठी का आयोजन












Leave a Reply