नवी मुंबई के कोपरखैरणे सेक्टर 19 में रहने वाले 39 वर्षीय स्व. रविंद्र शिंदे की ज़िंदगी सिर्फ़ ₹25,000 के कर्ज़ के आगे हार गई। कभी यह परिवार खुशहाल हुआ करता था, लेकिन आज हर चेहरे पर सिर्फ़ खामोशी और आंखों में एक अनकहा दर्द है।
रविंद्र शिंदे ने मानसिक प्रताड़ना और कर्ज के बढ़ते ब्याज से तंग आकर आत्महत्या जैसा गंभीर कदम उठाया। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि उन्होंने अपने सुसाइड नोट में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मदद और न्याय की गुहार लगाई थी।
इस दुखद घटना के बाद, नवी मुंबई शिवसेना ने मानवता का धर्म निभाते हुए शिंदे परिवार की आर्थिक मदद के लिए कदम आगे बढ़ाया। शिवसेना के जिलाप्रमुख किशोर पाटकर ने परिवार को ₹10 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की, और इस कठिन समय में उन्हें एक बड़े भाई की तरह संबल और भरोसा दिया।
किशोर पाटकर, जिलाप्रमुख (शिवसेना, नवी मुंबई) ने इस मौके पर भावुक होते हुए कहा:
“शिवसेना स्व. रविंद्र शिंदे के परिवार के साथ चट्टान की तरह खड़ी है। यह सिर्फ़ एक मदद नहीं, हमारी जिम्मेदारी है।”
स्व. रविंद्र शिंदे की पत्नी आरती शिंदे और भाई राजेश शिंदे ने इस मदद के लिए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और शिवसेना का आभार व्यक्त किया।
“हमारा सब कुछ उजड़ गया, लेकिन इस कठिन समय में जो साथ मिला, वह हमें फिर से जीने की हिम्मत देता है।” – आरती शिंदे
इस अवसर पर शिवसेना महिला जिला संघटिका शीतल कचरे, ऋषिकेश पाटिल और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।












Leave a Reply