आज के दौर तीव्र प्रतिस्पर्धात्मक और डिजिटल युग में विद्यार्थियों को अत्याधुनिक शिक्षा मुहैया कराने के उद्देश्य से कोपरखैरने स्थित ‘पीएमश्री’ नवी मुंबई महानगरपालिका सीबीएसई स्कूल क्रमांक-94 में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तुर्भे स्थित ‘बी.ए.एस.एफ.’ कंपनी के सीएसआर फंड के माध्यम से उपलब्ध कराए गए 40 लैपटॉप राज्य के वन मंत्री गणेश नाईक के हाथों स्कूल प्रबंधन और विद्यार्थियों को सौंपे गए।
इस समारोह में पूर्व नगरसेवक मुनावर पटेल, नगरसेविका वैष्णवी नाईक, नगरसेविका अदिति नाईक, पूर्व नगरसेवक लीलाधर नाईक, एपीएमसी के पूर्व निदेशक शंकर पिंगले, बीएएसएफ कंपनी के साइट हेड गोपीनाथ गणेशन, एचआर वसंत पिरकर, के.एन. गुप्ता, स्कूल की प्रधानाचार्या रेनू पवार और उप-प्रधानाचार्या रेखा गोपालकृष्णन सहित बड़ी संख्या में छात्र एवं अभिभावक उपस्थित थे।
➤ डिजिटल शिक्षा में मील का पत्थर साबित होगी पहल
आज की ‘Gen Z’ और ‘Gen Alpha’ पीढ़ी के लिए किताबी ज्ञान के साथ-साथ कंप्यूटर और डिजिटल शिक्षा समय की मांग बन चुकी है। ऐसे में सीएसआर फंड के जरिए मिले ये लैपटॉप मनपा स्कूल के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मील का पत्थर बनकर साबित होंगे।
“आज की दुनिया तेजी से बदल रही है और पूरी तरह से डिजिटल हो चुकी है। ऐसे युग में हमारे मनपा स्कूलों में पढ़ने वाले सामान्य परिवारों के बच्चों को भी अत्याधुनिक तकनीक का लाभ मिलना चाहिए। सीएसआर के माध्यम से मिले ये 40 लैपटॉप निश्चित रूप से छात्रों के लिए दिशादर्शक और बेहद उपयोगी साबित होंगे।”
— गणेश नाईक (वन मंत्री, महाराष्ट्र राज्य)












Leave a Reply