महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन के अवसर पर नवी मुंबई के घणसोली स्थित महानगरपालिका समाज मंदिर हॉल में ‘छत्रपति शिवाजी महाराज महाराजस्व समाधान शिविर’ का सफल आयोजन किया गया। राज्य के वन मंत्री गणेश नाईक की अध्यक्षता एवं नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में आम नागरिकों को एक ही छत पर कई प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।
➤ वन मंत्री गणेश नाईक ने लिया शिबिर का जायजा
जनसामान्य के मुद्दों और समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए प्रतिबद्ध वन मंत्री गणेश नाईक ने शिविर में स्वयं उपस्थित रहकर व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए और यह सुनिश्चित किया कि नागरिकों को सभी शासकीय सुविधाएं बिना किसी रुकावट के सुचारू रूप से प्राप्त हो रही हैं।
➤ एक ही छत के नीचे मिलीं प्रमुख शासकीय सेवाएं
नागरिकों को अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए शिबिर में विभिन्न विभागों की कई महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान की गईं:
- प्रमाणपत्र सेवाएं: निवास (डोमिसाइल) प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, आयु एवं अधिवास प्रमाणपत्र, वरिष्ठ नागरिक प्रमाणपत्र तथा किसान प्रमाणपत्र।
- सामाजिक कल्याण व योजनाएं: संजय गांधी निराधार योजना के पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरण, नवी मुंबई महानगरपालिका के समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की जानकारी और राशन कार्ड (शिधावाटप) आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई।
- आधार व भूमि अभिलेख: आधार कार्ड पंजीयन/सुधार शिविर और भूमि अभिलेख विभाग द्वारा ‘स्वामित्व सनद’ का वितरण।
- अतिक्रमण नियमन: शासकीय जमीनों पर वर्ष 2011 से पूर्व के अतिक्रमण को नियमानुकूल (Regularize) करने हेतु आवेदन स्वीकार करना।
➤ पात्र लाभार्थियों को तुरंत सौंपे गए दस्तावेज
शिबिर के दौरान वन मंत्री गणेश नाईक ने स्वयं अपने हाथों विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को तात्कालिक प्रमाणपत्र और दस्तावेज वितरित किए। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे समाधान शिविरों से आम जनता के समय और श्रम दोनों की बचत होती है।












Leave a Reply