Bullet Train : 2027 से भारत में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

Bullet Train : 2027 से भारत में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

Bullet Train in 2027: भारत जल्द ही बुलेट ट्रेन सेवा शुरू करने की तैयारी में है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में इसकी घोषणा की। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि मुंबई और अहमदाबाद के बीच पहली बुलेट ट्रेन का निर्माण कार्य फिलहाल तेजी से चल रहा है। साथ ही, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बुलेट ट्रेन रूट का पहला चरण अगले साल शुरू हो जाएगा और इस परियोजना पर युद्धस्तर पर काम चल रहा है।

“अगले साल हम मुंबई-अहमदाबाद रूट पर सूरत और बिलिमोरा के बीच बुलेट ट्रेन का पहला चरण शुरू करेंगे। इसके बाद हम चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ेंगे: पहले वापी से सूरत, फिर वापी से अहमदाबाद, उसके बाद अहमदाबाद से ठाणे और अंत में अहमदाबाद से मुंबई तक का रूट चालू किया जाएगा।”

  • रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव हैदराबाद बनेगा ‘हाई-स्पीड हब’

अश्विनी वैष्णव ने यह भी जानकारी दी कि तीन प्रमुख बुलेट ट्रेन कॉरिडोर शुरू होने से हैदराबाद एक ‘हाई-स्पीड हब’ के रूप में उभरेगा। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तेलंगाना के लिए मंजूर किया गया 5,400 करोड़ रुपये का रेलवे बजट राज्य में बड़ा बदलाव ला रहा है। “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद को तीन हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की सौगात दी है, जिससे शहर की सूरत पूरी तरह बदल जाएगी।”

मुख्य बिंदु
कनेक्टिविटी: पुणे से हैदराबाद, हैदराबाद से चेन्नई और हैदराबाद से बेंगलुरु को जोड़ने वाले ये रूट पूरे क्षेत्र के लिए ‘गेम-चेंजर’ साबित होंगे।

आर्थिक विकास: हैदराबाद एक बड़े ‘हाई-स्पीड हब’ के रूप में विकसित होगा, जिससे भारी विकास होगा और पूरे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था आपस में पूरी तरह जुड़ जाएगी।

होगी समय की बचत :

रेल मंत्री ने बताया कि बुलेट ट्रैन से समय की बचत होगी, और प्रवासियों को इससे राहत मिलेगी।

➤ रूट (कॉरिडोर) | यात्रा का संभावित समय

हैदराबाद से मुंबई: 2 घंटे 50 मिनट
हैदराबाद से बेंगलुरु: 2 घंटे 35 मिनट
हैदराबाद से चेन्नई : 3 घंटे
हैदराबाद से अमरावती: 1 घंटा 10 मिनट
हैदराबाद से पुणे: 2 घंटे

उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा, “इन तीन बुलेट ट्रेन कॉरिडोर से तेलंगाना को बहुत बड़ा फायदा होगा। यह राज्य में एक ऐतिहासिक बदलाव लाएगा और तेलंगाना का एक बड़ा हिस्सा बुलेट ट्रेन नेटवर्क के दायरे में आ जाएगा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *