बेलापुर में स्थापित होगी डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा; केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले

बेलापुर में स्थापित होगी डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा; केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले

नवी मुंबई
प्रगतिशील और आधुनिक शहर के रूप में विकसित नवी मुंबई क्षेत्र में भारतीय संविधान के शिल्पकार, महामानव भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की मांग अब जल्द ही पूरी होने जा रही है। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने नवी मुंबई के बेलापुर क्षेत्र में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकरजी की एक भव्य प्रतिमा स्थापित कराने का आश्वासन दिया है। केंद्रीय मंत्री की इस महत्वपूर्ण घोषणा के बाद पूरे नवी मुंबई के स्थानीय नागरिकों, आंबेडकरवादी अनुयायियों और सामाजिक संगठनों में भारी उत्साह का माहौल है।

गौरतलब है की इस संबंध में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के एक विशेष प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले से मुलाकात कर उन्हें एक विस्तृत मांग पत्र सौंपा था।

इस दौरान रामदास आठवले ने कहा की “डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर केवल देश के संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर सामाजिक न्याय और समता के प्रतीक हैं। नवी मुंबई में उनकी भव्य प्रतिमा निश्चित रूप से स्थापित की जानी चाहिए। इसके लिए स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों से बात कर बेलापुर क्षेत्र में उचित जगह आवंटित कराई जाएगी और प्रतिमा स्थापना के कार्य को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा की रिपब्लिकन पार्टी इस मांग को पूरा कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *