ऐरोली की सुरक्षा प्राथमिकता ! अशोक पाटील द्वारा मुख्य चौकों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग

अशोक पाटील द्वारा मुख्य चौकों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग

नवी मुंबई:

नवी मुंबई महानगरपालिका की महासभा बैठक में ऐरोली प्रभाग क्रमांक ५ का प्रतिनिधित्व करने वाले भाजपा नगरसेवक और स्थायी समिति सभापति अशोक पाटील ने महासभा बैठक में ऐरोली के नागरिकों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर एक अहम मुद्दा उठाया। उन्होंने महासभा में ऐरोली के सभी मुख्य चौक, संवेदनशील रास्तों और सार्वजनिक स्थानों पर तत्काल उच्च क्षमता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है।

➤ मुंब्रा-पटनी मार्ग से होने वाली ‘चेन स्नैचिंग’ पर जताई चिंता
महासभा में अशोक पाटील ने कहा कि प्रशासन ने शहर में कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं, लेकिन ऐरोली के कई महत्वपूर्ण और व्यस्त ठिकानों को नजरअंदाज किया गया है। उन्होंने सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए कहा, “प्रभाग क्रमांक ५ में ऐसे कई प्रमुख चौक हैं जहाँ से तीन-तीन रास्ते अलग-अलग दिशाओं में निकलते हैं। मुंब्रा और पटनी मार्ग की तरफ से आने वाले रास्तों पर पूर्व में चेन स्नैचिंग और चोरी की कई घटनाएं घट चुकी हैं, जिससे नागरिकों में डर का माहौल व्याप्त है।”

➤ इन प्रमुख ठिकानों पर कैमरे लगाने की मांग
अशोक पाटील ने प्रशासन का ध्यान खींचते हुए ऐरोली के उन व्यस्त इलाकों की सूची रखी जहाँ तुरंत सीसीटीवी निगरानी की जरूरत है

➤ सेक्टर १४ सर्कल: प्रभाग का यह मुख्य हिस्सा है, जहाँ सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी का होना बेहद जरूरी है।

➤ डी-मार्ट (सेक्टर १०): इस इलाके में भारी लोकसभख्या है और दिनभर बाजार के कारण भीड़भाड़ वाला यह व्यस्तम मार्ग है। महिलाओं और नागरिकों की सुरक्षित आवाजाही के लिए यहाँ तुरंत कैमरे लगाए जाएं।

➤ दिवा गांव स्कायवॉक: इस परिसर में यातायात और पैदल चलने वालों की भारी संख्या है। साथ ही स्कूल के छोटे बच्चे भी इसी मार्ग से आते-जाते हैं, इसलिए इस पॉइंट पर २४ घंटे निगरानी आवश्यक है।

“ऐरोली के विकास के साथ-साथ यहाँ की माताओं-बहनों, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों को एक भयमुक्त और सुरक्षित वातावरण देना हमारी प्राथमिकता है। जिन महत्वपूर्ण जगहों पर अभी तक कैमरे नहीं लगे हैं, वहाँ प्रशासन बिना किसी देरी के सीसीटीवी लगाने का काम पूरा करे।”

अशोक पाटील – स्थाई समिती सभापती व नगरसेवक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *