नगरसेवक अमित मेढकर ने महासभा में रखा ‘वन सिटी, वन कलर कोड’ का प्रस्ताव

नगरसेवक अमित मेढकर ने महासभा में रखा 'वन सिटी, वन कलर कोड' का प्रस्ताव

नवी मुंबई:
नवी मुंबई को देश और दुनिया में एक अलग पहचान दिलाने के मकसद के साथ, इस सप्ताह संपन्न महासभा बैठक में नगरसेवक अमित मेढकर ने शहर के सौंदर्यकरण को एक नया आयाम देने के लिए ‘वन सिटी, वन कलर कोड’ पॉलिसी लागू करने का महत्वपूर्ण प्रस्ताव महसभा बैठक की पटल पर रखा।

अमित मेढकर ने दुनिया के प्रमुख शहरों का उदाहरण देते हुए कहा, कि आज “दुबई, लंदन और न्यूयॉर्क जैसे शहरों की एक विशिष्ट पहचान इसलिए है क्योंकि वहां के ब्रिज, रेलिंग, डिवाइडर और पब्लिक टॉयलेट्स का डिज़ाइन और कलर कोड एक जैसा होता है, जो शहर को एक खास पहचान देता है।”

परन्तु आज नवी मुंबई में स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहर को सुंदर बनाने के प्रयास में शहर के सबवे, रेलिंग और डिवाइडर पर अलग-अलग रंग इसकी खूबसूरती को और ख़राब कर रहे है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि यूरोप और अमेरिका जैसे विकसित देशों में सार्वजनिक जगहों पर ग्रैफिटी करना एक अपराध माना जाता है, जबकि नवी मुंबई शहर में बिना किसी योजना के ग्राफिटी कर पेंट कर दिया गया है, जो शहर की शोभा बिगाड़ रहे है। इसलिए उन्होंने ‘वन सिटी, वन कलर कोड’ का प्रस्ताव लाकर, शहर के सभी ब्रिज, रेलिंग, शौचालय में एक कलर कोड के जरिये शहर की ब्रांड आइडेंटिटी बनाने के लिए ठोस नीति तैयार करने की मांग की है।

“नवी मुंबई को सिर्फ साफ रखना ही काफी नहीं है, बल्कि इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर का सुंदर और व्यवस्थित शहर बनाना हमारी जिम्मेदारी है। ‘वन सिटी, वन कलर कोड’ योजना को लागू करने से हमारे शहर की भव्यता बढ़ेगी और इसे एक अनोखी वैश्विक पहचान मिलेगी। प्रशासन को इस योजना को गंभीरता से इंप्लीमेंट करना चाहिए।”

अमित मेढकर (नगरसेवक, नवी मुंबई)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *