ठाणे : ठाणे महानगरपालिका के इतिहास में शिक्षा के क्षेत्र में एक नया और क्रांतिकारी अध्याय जुड़ने जा रहा है। ठाणे महानगरपालिका की पहली सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध स्कूल ‘ठाणे महानगरपालिका – क्रिस्टल हाउस स्कूल’ आगामी 8 जून 2026 से खारेगाव में शुरू होने जा रही है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के माध्यम से शहर के आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्गों के बच्चों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा प्राप्त करने का एक सुनहरा अवसर उपलब्ध होगा।
ठाणे महानगरपालिका की यह अनूठी और संवेदनशील पहल झुग्गी-झोपड़ियों व गरीब परिवारों के बच्चों को बड़े और महंगे प्राइवेट स्कूलों जैसी उच्च स्तरीय शिक्षा और माहौल देने में एक बड़ा मील का पत्थर बनकर साबित होगी।
➤ स्कूल में मिलने वाली अत्याधुनिक सुविधाएं
इस स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहतरीन शिक्षा के साथ-साथ कई अत्याधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी, जिनमें सुसज्जित ग्रंथालय, आधुनिक विज्ञान प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब, भाषा प्रयोगशाला, खेलकूद और कला विभाग आदि
➤ शुरुआती चरण में इन कक्षाओं से होगी शुरुआत
शुरुआती चरण में इस स्कूल में नर्सरी से लेकर दूसरी कक्षा तक की पढ़ाई शुरू की जाएगी। आने वाले समय में चरणबद्ध तरीके से आगे की कक्षाएं भी बढ़ाई जाएंगी।
➤ विद्यार्थियों को मिलने वाली पूरी तरह ‘मुफ्त’ सुविधाएं:
सबसे खास बात यह है कि इस स्कूल में प्रवेश लेने वाले आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ निम्नलिखित सभी आवश्यक सुविधाएं पूरी तरह मुफ्त दी जाएंगी:
- निशुल्क और उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
- स्कूल यूनिफॉर्म और पाठ्यपुस्तकें
- मिड-डे मील
- स्कूल आने-जाने के लिए सुरक्षित बस/यातायात की सुविधा
➤बदलेगी आर्थिकदृष्टी से कमजोर बच्चों की तकदीर:
अब तक पैसे की कमी के कारण जो माता-पिता अपने बच्चों को सीबीएसई बोर्ड में पढ़ाने का सपना भी नहीं देख पाते थे, ठाणे महानगरपालिका की इस क्रिस्टल हाउस स्कूल के जरिए उनका यह सपना अब पूरी तरह मुफ़्त में साकार होने जा रहा है।












Leave a Reply