मुंबई: ईंधन की आसमान छूती कीमतों और लगातार बढ़ती महंगाई के खिलाफ शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) दक्षिण मुंबई विभाग की ओर से सड़कों पर उतरकर तीव्र विरोध प्रदर्शन किया गया। आंदोलन के दौरान शिवसैनिकों ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपना कड़ा विरोध दर्शाया।
इस देशव्यापी मुद्दे पर आयोजित प्रदर्शन में शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता व सांसद अरविंद सावंत, उपनेता रवींद्र मिर्लेकर, उपनेता व पूर्व विधायक अरविंद नेरकर, विभाग प्रमुख संतोष शिंदे और विभाग संगठक युगंधरा सालेकर मुख्य रूप से शामिल हुए।
आंदोलन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और महिला अघाड़ी की सदस्यों ने बढ़ते रसोई गैस और ईंधन के दामों के विरोध में सड़क पर ही प्रतीकात्मक चूल्हा जलाकर और तख्तियां दिखाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस विरोध प्रदर्शन में दक्षिण मुंबई के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, स्थानीय कार्यकर्ता और भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने आम जनता की आवाज को बुलंद करते हुए सरकार से तुरंत राहत देने की मांग की।












Leave a Reply