मुंबई
बृहन्मुंबई महानगरपालिका के मुलुंड ‘टी’ प्रभाग अंतर्गत आने वाले प्रभाग क्रमांक 108 के पहाड़ी इलाकों में रहने वाले नागरिकों को पिछले तीन महीनों से पानी की गंभीर किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। बार बार शिकायतों के बाद भी प्रशासन की इस घोर लापरवाही और नागरिकों को हो रही जलापूर्ति की समस्या के विरोध में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने मुंबई ‘टी’ विभाग कार्यालय पर एक विशाल ‘मटका मोर्चा’ निकाला ।
इस आंदोलन के दौरान मनसे कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने हाथों में खाली स्टील के मटके लेकर बीएमसी प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।
इस मटका मोर्चे को स्थानीय पहाड़ी क्षेत्र के निवासियों का खुलकर समर्थन दिखाई दिया। अपनी बुनियादी जरूरत के लिए तरस रहे इलाके के नागरिकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर पानी के इस गंभीर संकट को लेकर बीएमसी अधिकारियों के प्रति अपना तीव्र आक्रोश व्यक्त किया और मनसे के इस जन-आंदोलन को पूरी ताकत से समर्थन दिया।
हालाँकि प्रशासन ने उन्हें आश्वासन दिया की समस्या का निवारण युद्धस्तर पर किया जायेगा।












Leave a Reply