नेरूळ में नगरसेवक सूरज पाटिल और प्रदीप गवस ने किया मानूसन पूर्व कार्यों का ऑन ग्राउंड औचक निरीक्षण

suraj patil

नवी मुंबई:
आगामी मानसून के मद्देनजर प्रभाग के नागरिकों को जलभराव और अन्य किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े, इसी मकसद के साथ भारतीय जनता पार्टी नगरसेवक सूरज पाटिल और नगरसेवक प्रदीप गवस के प्रभाग अंतर्गत आने वाले नेरूळ सेक्टर-6, सारसोळे गांव, सेक्टर-10, सेक्टर-8, सेक्टर-16 और कुकशेत गांव परिसर का औचक निरीक्षण दौरा किया।

इस औचक निरिक्षण दौरे के दौरान इन जनप्रतिनिधियों ने खुद ग्राउंड पर उतरकर – हर समस्या का बारीकी से जायजा लिया , न केवल उन्होंने खुद गटर खोलकर साफ़ सफाई का बारीक़ निरिक्षण किया, बल्कि मानसून से पहले नवी मुंबई मनपा के तमाम दावों का भी रियलिटी चैक किया। जनता के लिए २४x७ तैनात इन जनप्रतिनिधियों ने इस निरिक्षण दौरे में प्रभाग के किसी गली – किसी भी कोने और किसी भी चौराहो को नहीं छोड़ा।

इस दौरान उन्होंने बरसात पूर्व प्रभाग में तमाम गटरों और सीवरेज लाइनों की साफ-सफाई की जमीनी हकीकत को जाना, साथ ही फुटपाथ की अवस्था, वृक्षों की छटाई, महावितरण डीपी बॉक्स, सडकों की मरम्मत का भी मुआयना किया। इस दौरान सूरज पाटिल ने यह सुनिश्चित किया की मनपा के माध्यम से – प्रभाग में गटर और सीवरेज की सफाई पर उनका विशेष जोर होगा ताकि मानसून के दौरान किसी भी नागरिक को कोई समस्या उत्पन्न न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *