नवी मुंबई:
शहर में दूषित जलापूर्ति की शिकायतों पर गंभीर संज्ञान लेते हुए नवी मुंबई की महापौर सुजाता पाटील की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जहां इस अवसर पर नवी मुंबई मनपा अतिरिक्त मुख्य अभियंता अरविंद शिंदे उपस्थित थे। इस उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में शहर में जारी पानी कटौती और विभिन्न विभागों से आ रही दूषित व दुर्गंधयुक्त पानी की शिकायतों पर चर्चा की गई और अधिकारियों को तत्काल सख्त कदम उठाने के महापौर ने निर्देश दिए।
बैठक में महापौर ने मनपा अधिकारीयों को दीघा से बेलापूर तक के हर नोड और वार्ड में पानी के सैंपल लेकर तत्काल वाटर टेस्टिंग करने के निर्देश दिए। महापौर ने अधिकारियों को जलवाहिनियों में लीकेज या खराबी का पता लगाने और समस्या के समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने प्रशासन को यह भी निर्देश दिया की आगामी मानसून के मद्देनजर नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ कोई खिलवाड़ न हो और दूषित पानी के मुख्य कारण का पता लगाकर तुरंत ट्रीटमेंट शुरू किया जाए।
➤ कंस्ट्रक्शन साइट्स : निर्माणकार्य कार्य के दौरान पीने के पानी के उपयोग पर महत्वपूर्ण सूचना
महापौर ने कहा की मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक इस साल मानसून थोड़ा देरी से आने की संभावना है और बारिश भी औसत से कम हो सकती है। ऐसी चुनौतीपूर्ण स्थिति में मोरबे बांध के पानी का सावधानी से उपयोग अत्यंत आवश्यक है। नागरिकों के हिस्से के पीने के पानी का कंस्ट्रक्शन साइट्स या अन्य व्यावसायिक गतिविधियों में अवैध इस्तेमाल और चोरी को रोकने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।
इस बैठक के उपरांत नवी मुंबई मनपा अधिकारियों ने तुरंत एक्शन लेते हुए एक बयान जारी करते हुए कहा की मोरबे धरण की मुख्य जलवाहिनी मरम्मत के लिए १३ और १४ मई इन दो दिनों का शटडाउन लिया गया था। यह काम पूरा होने के बाद 15 मई 2026 से पानी की आपूर्ति सुचारू कर दी गई । हालांकि, शटडाउन की अवधि के दौरान पाइपलाइन बंद होने के कारण, जब आपूर्ति दोबारा शुरू हुई, तो कुछ इलाकों में पहले दिन पानी दूषित था। लेकिन उसके बाद से अब पूरी तरह स्वच्छ पानी की आपूर्ति शुरू हो चुकी है।
इतना ही नहीं महापौर के निर्देश पर नवी मुंबई मनपा अभियंता विभाग के अधिकारियों ने जुईनगर स्थित अपोलो सोसायटी और नेरुल, सानपाडा और अन्य क्षेत्रों में का दौरा किया। वहां के निवासियों की उपस्थिति में पानी के सैंपल की जांच की गई, जिसमें इस बात का खुलास हुआ की शटडाउन के बाद केवल एक दिन दूषित पानी आया था, जिसके बाद से स्वच्छ पानी मिल रहा है और वर्तमान में गंदे पानी की कोई शिकायत नहीं है।
इसी को लेकर नवी मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र के नागरिकों के लिए मनपा ने टोल-फ्री नंबर 1800222309 जारी करते हुए कहा की यदि किसी भी नागरिक को जलापूर्ति से जुडी कोई शिकायत है, तो वे अपने संबंधित वार्ड कार्यालय या मनपा के टोल-फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।












Leave a Reply