सावंतवाड़ी स्टेशन को मिला कोंकण रेलवे के जनक ‘लोकमान्य मधु दंडवते टर्मिनस’ का नाम, कैबिनेट की मंजूरी

सावंतवाड़ी स्टेशन को मिला कोंकण रेलवे के जनक 'लोकमान्य मधु दंडवते टर्मिनस' का नाम, कैबिनेट की मंजूरी

मुंबई: प्रतिनिधि
महाराष्ट्र सरकार ने सावंतवाड़ी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर कोंकण रेलवे के जनक पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री लोकमान्य मधु दंडवते टर्मिनस’ का नाम प्रदान करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में संपन्न मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रख्यात समाजवादी नेता स्वर्गीय मधु दंडवते को कोंकण रेलवे का जनक माना जाता है। उन्होंने रेल और केंद्रीय वित्त मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं देते हुए इस दुर्गम क्षेत्र में रेलवे नेटवर्क को धरातल पर उतारने में ऐतिहासिक योगदान दिया था। फिलहाल राज्य सरकार ने इस नामकरण के आधिकारिक प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय और रेल मंत्रालय के पास भेजने का निर्णय लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *