सोनकर (खटीक) समाज का ‘शक्ति प्रदर्शन’

सशक्तिकरण और एकता का संकल्प: महापौर सुजाता पाटिल और उपमहापौर दशरथ भगत का हुआ भव्य नागरिक अभिनंदन

न्यूज़ डेस्क, नवी मुंबई
“जब समाज की जड़ें मजबूत होती हैं, तभी विकास का वृक्ष फलदायी होता है।” इस कहावत का सजीव उदाहरण वाशी स्थित सिडको एग्जीबिशन सेंटर में देखने को मिला, जहाँ सोनकर (खटीक) समाज की एकजुटता और उत्साह ने एक नया इतिहास रच दिया।
सोनकर (खटीक) विकास सेवा संस्था द्वारा आयोजित ‘सामाजिक विकास व सशक्तिकरण’ कार्यक्रम में हजारों की संख्या में समाज बंधु एकत्रित हुए।

इस समारोह में नवी मुंबई की महापौर सुजाता पाटिल ने समाज को मजबूत ताकत देते हुए कहा की “शहर की प्रथम नागरिक होने के नाते, समाज की अपेक्षाओं को पूर्ण करना मेरी प्राथमिकता है। प्रत्येक नागरिक को न्याय और उचित अवसर दिलाने की दिशा में मैं पूरी तरह कटिबद्ध हूँ।”

बता दे की यह आश्वासन उन्होंने तब दिया जब समारोह के दौरान संस्था के प्रतिनिधियों ने उनका जाहिर सत्कार कर, समाज के ज्वलंत मुद्दों को उनके समक्ष रखा। समाज के प्रतिनिधियों ने महापौर को निवेदन सुपुर्द करते हुए समाज के विभिन्न रचनात्मक उपक्रमों, शैक्षणिक गतिविधियों और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए ‘हक्क के भूखंड’ उपलब्ध कराने की मांग प्रमुखता से उठाई । समाज के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि विकास की मुख्यधारा में पूरी तरह जुड़ने के लिए समाज को संसाधनों और हक्क की जमीन की आवश्यकता है।

संस्था द्वारा किए गए आत्मीय सत्कार से अभिभूत महापौर सुजाता पाटिल ने समस्त सोनकर (खटीक) समाज का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि, प्रत्येक नागरिक को न्याय और उचित अवसर दिलाने की दिशा में मैं पूरी तरह कटिबद्ध हूँ।”

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपमहापौर दशरथ भगत, नगरसेविका वैष्णवी नाईक, नगरसेविका शुभांगी पाटिल और प्रसिद्ध समाजसेवक निशांत पाटिल, संस्था के संस्थापक सुनील सोनकर और अध्यक्ष राजेश सोनकर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *