- पूर्व नगरसेवक साहिल चौगुले के कुशल नियोजन की सांसद ने की मुक्त कंठ से सराहना
नवी मुंबई | महाराष्ट्र भूमि
ठाणे लोकसभा क्षेत्र के सांसद नरेश म्हस्के के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में नगरसेवक साहिल चौगुले द्वारा ऐरोली में भव्य ‘एकनाथ पर्व’ का आयोजन किया गया. इस पर्व की भव्यता और जनभागीदारी के कारण यह उत्सव चर्चा का विषय बना रहा। पूर्व नगरसेवक साहिल चौगुले के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में न केवल राजनीतिक दिग्गजों का जमावड़ा लगा, बल्कि स्थानीय नागरिकों, विशेषकर महिलाओं ने इसे एक उत्सव के रूप में मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्वयं सांसद नरेश म्हस्के उपस्थित थे।
इस भव्य आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता स्थानीय महिलाओं की उत्साहपूर्ण और रिकॉर्ड तोड़ भागीदारी। महिलाओं के मनोरंजन के लिए विशेष रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रमों और एक सुरीली संगीत संध्या का आयोजन किया गया था। इस दौरान उपस्थित हजारों महिलाओं को विशेष रूप से सम्मानित करते हुए उन्हें उपहारों का वितरण भी किया गया। साथ ही शिवसेना के नवनिर्वाचित नगरसेवकों का जाहिर सम्मान किया गया।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगरसेवक द्वारकानाथ भोईर, शिवसेना गटनेता मनोज हलदणकर, नगरसेवक अनिकेत म्हात्रे, नगरसेविका हेमांगी सोनावने, महिला जिला संघटक शीतल कचरे, नगरसेवक जगदीश गवते, नगरसेविका ऐश्वर्या सोनावने, नगरसेविका दीक्षा कचरे, पूर्व नगरसेविका शुभांगी गवते और शिवसेना नवी मुंबई सिख समाज के जिलाप्रमुख गगनदीप सिंह कोहली सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक उपस्थित थे।
सांसद नरेश म्हस्के ने इस अवसर पर जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की सफलता पर साहिल चौगुले की पीठ थपथपाते हुए कहा कि इतने बड़े स्तर पर अनुशासित और नियोजनबद्ध तरीके से कार्यक्रम आयोजित करना सराहनीय है।















Leave a Reply