नवी मुंबई: शहर में तेजी से बढ़ रहे निर्माण परियोजनाओं के कारण उड़ने वाली धूल से वायु प्रदूषण का स्तर चिंताजनक होता जा रहा है। इसी संदर्भ में महापौर सुजाता पाटिल को एक निवेदन सौंपकर मांग की गई है कि शहर में चल रहे सभी निर्माण स्थलों की परिधि पर 14 से 16 फीट ऊँचे वृक्ष बड़े गमलों में अनिवार्य रूप से लगाए जाएँ।
यह मांग नगरसेवक निशांत भगत द्वारा की गयी । उन्होंने कहा कि निर्माण स्थलों से उठने वाली धूल सीधे नागरिकों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रही है, जिससे श्वसन संबंधी समस्याओं में वृद्धि देखी जा रही है।
निवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि यदि निर्माण परियोजनाओं के चारों ओर हरित आवरण विकसित किया जाए, तो धूल नियंत्रण में काफी हद तक मदद मिल सकती है और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी सहायता होगी।
इस पहल के माध्यम से प्रशासन का ध्यान बढ़ते प्रदूषण की ओर आकर्षित करते हुए तत्काल प्रभाव से ठोस कदम उठाने की मांग की गई है।















Leave a Reply