सांसद नरेश म्हस्के के हाथो दिघा में एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ

नवी मुंबई:
दिघा स्थित बिंदू माधव नगर प्रभाग क्रमांक 2 की शिवसेना नगरसेविका गौरी आंग्रे और समाजसेवक अनु आंग्रे के प्रयासों से स्थानीय नागरिकों के स्वास्थ्य हित के दृष्टिकोण से एक भव्य एम्बुलेंस सेवा का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही महिलाओं के लिए हळदी-कुंकू और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम भी बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया।

यह कार्यक्रम सांसद नरेश म्हस्के की प्रमुख उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूर्व विरोधी पक्ष नेता विजय चौगुले, शिवसेना जिल्हा प्रमुख द्वारकानाथ भोईर, नगरसेवक रामआशीष यादव, ममीत चौगुले, शुभम चौगुले, अनिकेत म्हात्रे, नगरसेविका चांदणी चौगुले, श्वेता काळे, समाजसेवक सुभाष काळे सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

दिघा क्षेत्र के नागरिकों को आपातकालीन स्थिति में तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके, इस उद्देश्य से यह एम्बुलेंस सेवा शुरू की गई है। यह पहल पूर्व विरोधी पक्ष नेता विजय चौगुले के जन्मदिन के अवसर पर सामाजिक दायित्व निभाते हुए की गई। नगरसेविका गौरी आंग्रे और समाजसेवक अनु आंग्रे के इस उपक्रम से अब स्थानीय लोगों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

इस मौके पर महिलाओं के लिए ‘सखींनो खेळात जीव रंगला’ नामक मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में विजेता महिलाओं को सोने की नथ, पैठणी साड़ी, सेमी पैठणी सहित आकर्षक पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित मान्यवरों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाजहित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *