नवी मुंबई… आज ग्लोबल स्पोर्ट्स हब के तौर पर अपनी पहचान बनाता जा रहा है। नवी मुंबई के इतिहास में ऐसा पहली बार है की – शहर में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रख्यात फॉर्मूला 4 – Indian Championship और Indian Racing League का मुकाबला होने जा रहा है। इसी के मद्देनजर नवी मुंबई महानगरपालिका द्वारा शुरू फार्मूला ४ रेसिंग ट्रैक के काम का मुआयना करने उपमहापौर दशरथ भगत ने प्रोजेक्ट साइट का दौरा किया और चल रहे कार्यों की प्रगति की बारीक समीक्षा की।
बता दे की नेरुल – पाम बीच रोड से होते हुए – नेरुल तालाब के करीबी भाग तक १४ टर्न डिजाइन के साथ कुल 3.753 किलोमीटर लंबे ट्रैक का निर्माण किया जायेगा।
इस काम के निरीक्षण के पश्चात उपमहापौर दशरथ भगत ने कहा की यह नवी मुंबई के लिए बेहद गर्व की बात है कि, नवी मुंबई में फार्मूला ४ रेसिंग होने जा रही है। इस फार्मूला ४ रेसिंग से न केवल नवी मुंबई का नाम अंतरष्ट्रीय दर्जे में प्रख्यात होगा बल्कि नवी मुंबई के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और नवी मुंबई की प्रतिष्ठा अंतराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत होगी।
साथ ही उन्होंने विपक्ष को अपने चित परिचित अंदाज में निशाने पर लेते हुए कहा कि, नेरुल स्थित बामण देव झोटिंग देव मैदान पर फार्मूला ४ रेसिंग ट्रैक के मुद्दे पर आज विरोधको ने अपना रोष जताया है। मगर फार्मूला ४ का नाम जुड़ने से आज बामणदेव झोटिंग देव मैदान अंतराष्ट्रीय स्तर पर बेहद प्रख्यात हो चूका है, उन्होंने आश्वासित किया कि, फार्मूला ४ रेसिंग के बाद इस मैदान का ऐसा कायपालट किया जायेगा की यह नवी मुंबई का नंबर १ मैदान बनकर साबित होगा।















Leave a Reply