परिवहन सेवा को ‘स्मार्ट’ और ‘आत्मनिर्भर’ बनाने का लक्ष्य: विकास झंजाड़  

नवी मुंबई | मोनिका भोसले 

नवी मुंबई महानगरपालिका की परिवहन सेवा को आधुनिकता के पथ पर अग्रसर करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। वर्ष 2026-27 के लिए परिवहन उपक्रम का अंदाजपत्रक परिवहन प्रबंधक योगेश कडुस्कर द्वारा परिवहन समिति सभापति विकास झंजाड़ को सुपुर्द किया गया।

बजट स्वीकार करते हुए सभापति विकास झंजाड ने प्रशासनिक बारीकियों पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अर्थसंकल्प को अनुच्छेद 97 के बजाय अनुच्छेद 98 के तहत प्रस्तुत करना अनिवार्य है। पिछले पांच वर्षों के प्रशासनिक कार्यकाल में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने पिछले 3 वर्षों की ऑडिट रिपोर्ट और 5 वर्षों का विस्तृत लेखा-जोखा मांगा है। उन्होंने कहा, “यह विषय सीधे जनता की सुरक्षा और सुविधा से जुड़ा है, इसलिए बिना गहन अध्ययन और सदस्यों के सुझावों के इसे अंतिम रूप नहीं दिया जाएगा।”वही उन्होंने नवी मुंबई की परिवहन सेवा को राज्य में ‘नंबर वन’ बनाने का संकल्प लिया गया है।

🟧 ”स्मार्ट एनएमएमटी’ का विजन: 150 नई बसें और बेहतर कनेक्टिविटी

विकास झंजाड ने कहा कि, शहरवासियों के लिए सफर को और सुगम बनाने के लिए परिवहन बेड़े में 150 नई बसें शामिल की जा रही हैं। इसके साथ ही :

📍एयरपोर्ट कनेक्टिविटी: शहर के 5 प्रमुख बस स्टॉप को सीधे एयरपोर्ट से जोड़ा गया है।

📍 स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर: यात्रियों के लिए आधुनिक ‘स्मार्ट बस स्टॉप’ और बेहतर शौचालय सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा।

📍बढ़ी हुई फ्रीक्वेंसी: लाभदायक मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे ताकि यात्रियों को लंबी प्रतीक्षा न करनी पड़े।

इस बजट की सबसे क्रांतिकारी घोषणा ‘लखपति दीदी’ योजना के तहत 400 महिलाओं को बस चालक के रूप में प्रशिक्षित करने की है। इससे न केवल परिवहन क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी, बल्कि उन्हें सम्मानजनक रोजगार भी प्राप्त होगा।

विकास झंजाड ने नवी मुंबई परिवहन उपक्रम को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का ब्लूप्रिंट भी पेश किया। विज्ञापनों के जरिए आय बढ़ाकर एनएमएमसी पर वित्तीय निर्भरता कम करने का लक्ष्य है। साथ ही, भविष्य में CNG आधारित बसों को प्राथमिकता देकर पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प दोहराया गया है।

“हमारा विजन स्पष्ट है— नवी मुंबई परिवहन सेवा को स्मार्ट बनाना और परिवहन समिति के अनुभवी सदस्यों के सुझावों के साथ घाटे को कम कर लाभ की ओर बढ़ना। नवी मुंबई परिवहन सेवा को नंबर 1 बनाना।”

— विकास झंजाड, सभापति, नवी मुंबई परिवहन समिति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *