भारतीय जनता पार्टी ने सीबीडी बेलापुर प्रभाग क्रमांक 28 (क) का प्रतिनिधित्व करने वाले ज्येष्ठ नगरसेवक डॉ. जयाजी नाथ को नवी मुंबई महानगरपालिका आरोग्य समिति सभापति पद के तौर पर नियुक्त किया है। पार्टी द्वारा उनके नाम पर मुहर लगने के बाद डॉ. जयाजी नाथ ने मनपा सचिव कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। ५ मार्च को आयोजित विशेष समिति सभागृह में बहुमत से उनका चयन हुआ।
बता दे कि, पांचवी बार नगरसेवक के रूप में कार्यरत रहे डॉ. जयाजी नाथ ने बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी (BAMS), EICEP, ACS (अमेरिका) पीएचडी जैसी उच्च शैक्षणिक उपलब्धियां हासिल की हैं।
इसके पहले वह स्थायी समिति सभापति, आरोग्य समिति सभापति, प्रभाग समिति अध्यक्ष तथा क्रीड़ा और सांस्कृतिक समिति सभापति जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत रहे है।
गौरतलब है की दशकों से चिकित्सा क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्यरत डॉ. जयाजी नाथ को स्वास्थ्य क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान के लिए विभिन्न पुरस्कारों के साथ महामहिम पूर्व राज्यपाल के हाथों सम्मानित भी किया जा चुका है।
भाजपा में लंबे समय से सक्रिय रहते हुए और स्वास्थ्य क्षेत्र में उनके व्यापक अनुभव को देखते हुए पार्टी ने उन्हें आरोग्य समिति सभापति पद के तौर पर नियुक्त किया है। पार्टी को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में नवी मुंबई में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने की दिशा में प्रभावी कार्य होंगे।
















Leave a Reply