नवी मुंबई की राजनीति में युवाओं को मौक़ा देते हुए भारतीय जनता पार्टी ने नगरसेवक गिरीश कान्हा म्हात्रे को क्रीड़ा, सांस्कृतिक व युवक कल्याण समिति सभापति के तौर पर नियुक्त किया है। बता दे की नवी मुंबई मनपा सचिव संघरत्ना खिल्लारे को नामांकन पत्र दाखिल करने के अगले दिन विशेष समिति सभागृह में उनक चयन किया गया।
बता दे की दो बार नगरसेवक रहे गिरीश म्हात्रे ने इस बार संपन्न नवी मुंबई मनपा चुनाव में 7710 मतों की बड़ी बढ़त के साथ जीत दर्ज की थी और वे सर्वाधिक मतों से जीतने वाले उम्मीदवारों में सातवें स्थान पर रहे।
गौरतलब है की इससे पूर्व गिरीश म्हात्रे विद्यार्थी व युवक कल्याण समिति के सभापति और भाजपा नेरुल (पश्चिम) मंडल अध्यक्ष के तौर पर समर्पित भाव से काम कर चुके है। पार्टी को विश्वास है कि उनके अनुभव और युवा नेतृत्व के दम पर नवी मुंबई में क्रीड़ा, सांस्कृतिक और युवक कल्याण गतिविधियों को नई दिशा और गति मिलेगी।
















Leave a Reply