नवी मुंबई मनपा की ‘तिजोरी’ “स्थायी समिति” के सभापति बने “अशोक पाटील”

भारतीय जनता पार्टी ने नवी मुंबई महानगरपालिका की ‘तिजोरी’ कहे जाने वाले सबसे महत्वपूर्ण मानी जाने वाले स्थायी समिति सभापति पद के लिए ऐरोली प्रभाग क्रमांक 5 का प्रतिनिधित्व करने वाले नगरसेवक अशोक भाऊसो पाटील पर भरोसा जताते हुए उनके नाम पर मोहर लगायी है. अशोक पाटिल ने नवी मुंबई मनपा सचिव संघरत्ना खिल्लारे को अपना नामांकन पत्र दाखिल करते हुए ५ अप्रैल को संपन्न स्थायी समिती सभागृह में बतौर स्थायी समिति सभापति के तौर पर उनका चयन किया गया।

बता दे कि तीन बार नगरसेवक रहे अशोक पाटिल, इससे पहले दो वर्ष स्थायी समिति सदस्य, नवी मुंबई मनपा आरोग्य समिति सभापति, वृक्ष प्राधिकरण समिति सदस्य और ऐरोली प्रभाग समिति अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से काम कर चुके है।

ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि स्थायी समिति सभापति के रूप में अशोक पाटील का ‘अशोक पर्व’ नवी मुंबई के सर्वांगीण विकास में कितना महत्वपूर्ण योगदान साबित होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *