नवी मुंबई एयरपोर्ट: स्थानीय युवाओं के लिए प्रशिक्षण केंद्र खोलने की मांग : अभिजीत देसाई

नवी मुंबई | प्रतिनिधि

प्रभाग क्रमांक २२ (ड) के मनसे नगरसेवक अभिजीत देसाई ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (NMIA) के आगामी संचालन को देखते हुए स्थानीय युवाओं के रोजगार के दृष्टिकोण से नवी मुंबई मनपा आयुक्त डॉ कैलास शिंदे को निवेदन सुपुर्द कर पनवेल महानगरपालिका की तर्ज पर नवी मुंबई महानगरपालिका स्तर पर कौशल विकास एवं प्रशिक्षण केंद्र (Training Center) शुरू करने की पुरजोर मांग की गई। 

उन्होंने मांग की है कि, यदि नवी मुंबई महानगरपालिका भी प्रशिक्षण केंद्र शुरू करती है, तो वाशी, नेरुल, जुईनगर, सानपाड़ा, बेलापुर, कोपरखैरणे, ऐरोली आदि क्षेत्रों के हजारों युवक-युवतियों को विमानन क्षेत्र से जुड़े तकनीकी और व्यावसायिक कौशल स्थानीय स्तर पर प्राप्त हो सकेंगे।

वही एयरपोर्ट ऑपरेशन्स, कार्गो मैनेजमेंट, एयरलाइन टिकटिंग, कस्टमर सर्विस तथा हॉस्पिटैलिटी जैसे तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रों में नवी मुंबई के युवा अधिक सशक्त रूप से प्रतिस्पर्धा कर पाएंगे।

उचित प्रशिक्षण के अभाव में जो रोजगार अवसर बाहरी उम्मीदवारों को मिलते हैं, उन पर स्थानीय भूमिपुत्रों का अधिकार स्थापित हो सकेगा। जिस पर आयुक्त ने सकरात्मक आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *