नवी मुंबई (प्रतिनिधि): महाराष्ट्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार, नवी मुंबई महानगरपालिका द्वारा 6 अप्रैल को लोकशाही दिन का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए इच्छुक आवेदकों को अपने आवेदन 20 मार्च 2026 तक जमा करने होंगे।
मनपा प्रशासन के अनुसार लोकशाही दिन में अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए नागरिकों को आवेदन दो प्रतियां 20 मार्च 2026 तक आयुक्त डॉ कैलास शिंदे के नाम जमा करवाना होगा। आवेदन के शीर्ष पर ‘लोकशाही दिन हेतु आवेदन’ स्पष्ट रूप से लिखा होना चाहिए। शिकायत केवल व्यक्तिगत हो, क्योंकि सार्वजनिक शिकायतों पर विचार नहीं किया जाएगा।
आवेदन करने से पहले संबंधित विषय पर विभाग कार्यालय या विभाग प्रमुख (HOD) स्तर पर पहले से पत्राचार किया होना आवश्यक है। न्यायप्रविष्ट मामले , राजस्व/अपील और सेवा या स्थापना संबंधी विषयों को इस सुनवाई में शामिल नहीं किया जाएगा।
गौरतलब है की नागरिकों की सुविधा के लिए आवेदन पत्र के प्रारूप मनपा की आधिकारिक वेबसाइट www.nmmc.gov.in के ‘Quick Links’ सेक्शन में उपलब्ध होंगे। सीबीडी बेलापुर स्थित मनपा मुख्यालय की तीसरी मंजिल पर स्थित ‘जनसंपर्क विभाग’ से नि:शुल्क आवेदन प्राप्त किया जा सकता है।
मनपा प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अधूरे आवेदन या निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी प्रशासनिक समस्याओं का समाधान प्राप्त करें।
















Leave a Reply