नेरुल प्रभाग क्रमांक 23 का प्रतिनिधित्व करने वाले नगरसेवक सूरज पाटिल द्वारा नेरुल सेक्टर 8 और 10 स्थित नूतनीकरण किए गए ‘जनसंपर्क कार्यालय’ का उद्घाटन एवं ‘जनसंवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महापौर सुजाता पाटिल के हाथों कार्यालय का विधिवत उद्घाटन संपन्न हुआ।
वही प्रभाग के नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभाग क्रमांक २३ में आयोजित पहले ‘जनसंवाद’ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर प्रभाग व प्रशासन से जुड़ी अपनी समस्याएं और सुझाव महापौर के समक्ष रखे। नागरिकों ने सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा जैसे मुद्दों के त्वरित समाधान की महापौर से मांग की।
इस मौके पर महापौर सुजाता पाटिल ने आश्वासन दिया कि नागरिकों द्वारा दिए गए प्रत्येक सुझाव पर गंभीरता से विचार किया जाएगा तथा उसके समाधान के लिए व्यक्तिगत, प्रशासनिक और पार्टी स्तर पर हर संभव प्रयास कर समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।
इस अवसर पर नगरसेवक प्रदीप गवस, ज्येष्ठ समाजसेवक ऐडवोकेट गणेश रसाल, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
इस मौके पर नगरसेवक सूरज पाटिल ने कहा कि यह जनसंपर्क कार्यालय मात्र एक कार्यालय नहीं, बल्कि “शिकायत निवारण केंद्र” है और पहला जनसंवाद कार्यक्रम उसी संकल्प का मूर्त रूप है।
सूरज पाटिल ने विश्वास व्यक्त किया कि यह पहल नागरिकों और प्रशासन के बीच सशक्त संवाद का माध्यम बनेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करेगी।
















Leave a Reply