लंबित मांगों को लेकर मनपा सुपरवाइज़र प्रतिनिधिमंडल की महापौर, उपमहापौर और गटनेता से मुलाक़ात ! 


नवी मुंबई महानगरपालिका मुख्यालय में पालिका के सुपरवाइज़र (पर्यवेक्षक) प्रतिनिधिमंडल ने महापौर सुजाता पाटील, उपमहापौर दशरथ भगत तथा पूर्व महापौर एवं भाजपा दल नेता सागर नाईक से मुलाकात की। इस दौरान सुपरवाइज़रों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और प्रतिनिधिमंडल की ओर से एक लिखित निवेदन प्रस्तुत किया गया।

बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल की सभी मांगों को गंभीरता से सुना गया। शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में दिन-रात कार्यरत सुपरवाइज़रों के योगदान को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए जनप्रतिनिधियों ने उनकी समस्याओं पर सकारात्मक दृष्टिकोण से विचार करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर न केवल मांगों पर चर्चा हुई, बल्कि सुपरवाइज़र प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन का ध्यान अपनी लंबित समस्याओं की ओर आकर्षित करते हुए नवी मुंबई को देश के अग्रणी स्वच्छ शहरों में शामिल कराने के दिशा में पूरी क्षमता से योगदान देने की तरफ अपनी प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।

प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास जताया कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा और उन्हें जल्द राहत मिलेगी।इस संबंध में भाजपा दल नेता सागर नाईक ने कहा कि सुपरवाइज़रों की मांगें पूरी तरह जायज हैं और उनके समाधान के लिए प्रशासन एवं लोकप्रतिनिधि मिलकर सकारात्मक और ठोस कदम उठाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *