पूर्व नगरसेवक विनोद म्हात्रे के अथक प्रयासों के बाद नवी मुंबई महानगरपालिका के माध्यम से करावे गांव, सेक्टर 36 में लंबे समय से लंबित सड़क के TWT पद्धति से सीमेंट कंक्रीटीकरण एवं मरम्मत कार्य को मंजूरी दी गई। इस महत्वपूर्ण विकास कार्य का भूमिपूजन समारोह मनपा चुनाव की आचारसंहिता के दौरान नागरिकों के हाथों संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सीवुड–करावे मंडल अध्यक्ष सुधीर जाधव, अमित मढवी, पार्टी के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। यह सड़क कार्य TWT पद्धति से सीमेंट कंक्रीटीकरण और मरम्मत के तहत किया जाएगा।
गौरतलब है कि यह मार्ग लंबे समय से जर्जर अवस्था में था। सड़क की खराब स्थिति और लगातार वाहनों की आवाजाही के कारण नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। नागरिकों की लगातार मांग को ध्यान में रखते हुए नवी मुंबई महानगरपालिका ने इस सड़क कार्य को मंजूरी दी है।
इस निर्माण कार्य के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र के नागरिकों को सुरक्षित, सुगम और बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी, जिससे उनकी दैनिक समस्याओं का समाधान होगा।
उल्लेखनीय है कि विनोद म्हात्रे ने अपने नगरसेवक कार्यकाल के दौरान करावे गांव और आसपास के इलाकों में विकास कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और प्रभाग के सर्वांगीण विकास में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है।
मीडिया से बातचीत के दौरान विनोद म्हात्रे ने कहा कि यह कार्य उच्च गुणवत्ता और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
वहीं स्थानीय नागरिकों ने भी इस सड़क कार्य की आवश्यकता बताते हुए विनोद म्हात्रे के प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया और इस विकास कार्य का स्वागत किया।














Leave a Reply