JITO Ladies Wing Navi Mumbai | Sanjeev Naik द्वारा “Udaan” B2C Trade Fair का शुभारंभ | Navi Mumbai

महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से JITO लेडीज विंग नवी मुंबई द्वारा वाशी स्थित गुजरात भवन में “उड़ान” B2C ट्रेड फेयर का आयोजन किया गया।

इस प्रदर्शनी का भव्य उद्घाटन पूर्व सांसद संजीव नाईक के हाथों संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूर्व नगरसेवक शशिकांत जी राऊत, प्रकाश मोरे, पूर्व नगरसेविका नेत्रा शिर्के, शिल्पा मोरे, अंजली वाळुंज, समाजसेवक विजय वाळुंज, JITO लेडीज विंग नवी मुंबई की अध्यक्षा संगीता छाजर, अध्यक्ष महेंद्र चोरडिया तथा बड़ी संख्या में महिला उद्यमी और सदस्य उपस्थित थीं।

इस प्रदर्शनी में 125 से अधिक महिला उद्यमियों ने भाग लिया और अपने कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में हस्तनिर्मित वस्तुएँ, परिधान, फूड आइटम्स, गिफ्टिंग हैम्पर्स, सजावट के सामान और कलाकृतियाँ शामिल थीं। महिला उद्यमियों की रचनात्मकता ने दर्शकों को आकर्षित कर लिया।

पूर्व सांसद संजीव नाईक ने प्रदर्शनी का दौरा किया, महिला उद्यमियों से संवाद साधा और उनके उत्पादों का अवलोकन किया। उन्होंने महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा —

“अगर महिलाएँ सशक्त रहेंगी तो देश निश्चित रूप से आगे बढ़ेगा।”

उन्होंने आगे कहा कि जिन महिलाओं को व्यापार की समझ नहीं है, उनके लिए JITO लेडीज विंग नवी मुंबई एक सशक्त मंच बनकर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर दे रही है।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए “आत्मनिर्भर भारत” और “स्वदेशी अपनाओ, देश को मजबूत बनाओ” के संदेश को साकार करते हुए, यह आयोजन महिला आत्मनिर्भरता और उद्यमिता का सशक्त उदाहरण बन गया है।

JITO लेडीज विंग नवी मुंबई की अध्यक्षा संगीता छाजर ने बताया कि न केवल नवी मुंबई बल्कि मुंबई और पनवेल से भी महिला उद्यमियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर इस प्रदर्शनी को अत्यंत सफल बनाया।

“महिलाओं की इस भागीदारी से यह स्पष्ट है कि अब वे घरों की सीमाओं से निकलकर आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आत्मविश्वास से आगे बढ़ रही हैं।”

“उड़ान” B2C ट्रेड फेयर ने न केवल महिला उद्यमियों को मंच दिया बल्कि समाज को यह संदेश भी दिया कि जब महिलाएँ आगे बढ़ती हैं, तो समाज और देश दोनों नई ऊँचाइयों की ओर उड़ान भरते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *