नवी मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी नवी मुंबई की ओर से सेवा पखवाड़ा के तहत सानपाड़ा स्थित केमिस्ट भवन में सेवा भावी सामाजिक उपक्रमों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के वनमंत्री एवं पालघर जिले के पालकमंत्री गणेश नाईक उपस्थित थे। उनके साथ पूर्व विधायक सुनील राणे, पूर्व सांसद संजीव नाईक, भाजपा नवी मुंबई जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश पाटिल, पूर्व जिलाध्यक्ष रामचंद्र घरत, पूर्व नगरसेवक, पूर्व नगरसेविका, भाजपा पदाधिकारी, विभिन्न मंडलों के जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
इस अवसर पर सानपाड़ा में “प्रबुद्ध नागरिक संवाद” का आयोजन किया गया। मार्गदर्शन करते हुए मंत्री गणेश नाईक ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत का संकल्प लिया है और इस संकल्प को पूरा करने में हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा।”
कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, स्टिक और आवश्यक उपकरण वितरित किए गए। इसके साथ ही रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंत्री गणेश नाईक ने कहा कि “रक्तदान महादान है और यह किसी के जीवन को बचाने में सबसे बड़ा सहयोग साबित होता है।”
विशेष रूप से, कार्यक्रम स्थल पर केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में भारत की प्रगति और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में उठाए गए ठोस कदमों को प्रदर्शित किया गया।
“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत का मार्ग प्रशस्त कर रहा है।”
गणेश नाईक, वनमंत्री महाराष्ट्र
“देश ने बीते वर्षों में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं और मोदीजी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनने की दिशा में अग्रसर है।”
डॉ. राजेश पाटिल, जिलाध्यक्ष भाजपा नवी मुंबई














Leave a Reply