30 वर्षों की परंपरा को कायम रखते हुए, इस वर्ष भी बड़े भक्तिमय वातावरण में श्री गणेश रहिवासी सेवा मंडल, सेक्टर-15 के संस्थापक अध्यक्ष एवं पूर्व नगरसेवक अशोक पाटिल द्वारा ऐरोली सेक्टर-15 में “ऐरोली सेक्टर 15 चा राजा” को विधिवत रूप से विराजमान किया गया।
गणराया के आगमन के पहले दिन बड़े श्रद्धाभाव से “ऐरोली सेक्टर 15 चा राजा” की प्राणप्रतिष्ठा संपन्न हुई। इस अवसर पर गणपति बाप्पा के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
फूलों की आकर्षक सजावट से सजा पंडाल भक्तिमय वातावरण का प्रतीक बनकर सामने आया। वहीं चार भुजाधारी बाप्पा के तेजस्वी मुखमंडल ने सभी श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित किया।
बाप्पा का विशाल और विराट स्वरूप सभी के लिए अविस्मरणीय अनुभव साबित हुआ। इस दौरान अशोक पाटिल ने स्वयं विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रभाग के सभी नागरिकों की कुशलता और मंगल की कामना की।
इस अवसर पर पूर्व नगरसेविका संगीता पाटिल और मंडल के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। भक्तिरस में डूबी आरती ने पूरे माहौल को ऊर्जा और श्रद्धा से सराबोर कर दिया।
गौरतलब है कि प्रभाग के विकास कार्यों के साथ धार्मिक भावनाओं को संजोते हुए, अशोक पाटिल हर वर्ष गणेशोत्सव के साथ-साथ लोकसेवा को भी गति देते आए हैं। इसी क्रम में उन्होंने इस वर्ष “ऐरोली सेक्टर 15 चा राजा” की विशेषता का उल्लेख करते हुए सभी रहिवासियों को गणेशोत्सव की शुभकामनाएँ दीं।














Leave a Reply