“रक्तदान महादान : महाराष्ट्र राज्य के वनमंत्री गणेश नाईक
नवी मुंबई : प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय विश्व विद्यालय ने सामाजिक सेवा का एक नया अध्याय रचते हुए, एक लाख से अधिक यूनिट रक्त एकत्रित कर गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम स्वर्णाक्षरों में दर्ज करवा दिया है।
17 अगस्त को दिल्ली मुख्य सेवा केंद्र पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे. पी. नड्डा ने इस अभियान का उद्घाटन किया। इसके बाद देशभर में फैले सेवा केंद्रों पर यह अभियान एक जनआंदोलन के रूप में चला।
नवी मुंबई के वाशी सेवा केंद्र में 24 अगस्त को आयोजित विशाल रक्तदान शिविर का उद्घाटन महाराष्ट्र राज्य के वनमंत्री गणेश नाईक की मौजूदगी में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर गणेश नाईक ने ब्रह्माकुमारी संस्था की सामाजिक सेवाओं की सराहना की और कहा –
👉 “रक्तदान महादान है। ब्रह्माकुमारीज़ ने इस अभियान से समाज को न केवल जीवनदान दिया है, बल्कि विश्व स्तर पर भारत का गौरव बढ़ाया है।”
उन्होंने रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया और उनके साहस एवं सेवा भाव की प्रशंसा की।
विश्व रिकॉर्ड की ऐतिहासिक उपलब्धि
इस महा रक्तदान अभियान के साथ, ब्रह्माकुमारीज़ संस्था ने गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में स्थान पाकर इतिहास रच दिया। यह उपलब्धि संस्था के सेवा इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित की जाएगी।
यह केवल एक रक्तदान अभियान नहीं, बल्कि मानवता के लिए जीवनदान का महायज्ञ है।














Leave a Reply