नवी मुंबई | पूर्व नगरसेवक सूरज पाटिल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी नवी मुंबई पुरस्कृत जय गजानन मित्र मंडल (कुकशेत गांव) द्वारा आयोजित भव्य दही हांडी महोत्सव 2025 का जोशोखरोश के साथ आयोजन नेरुल स्थित कै. नारायण बाळु पाटील स्कूल मैदान में किया गया।
इस परंपरा की शुरुआत 1992 से जूना गांव और 1998 से नए कुकशेत गांव में हुई थी, और इस वर्ष भी उसी अटूट परंपरा को कायम रखते हुए दही हांडी पर्व का आयोजन किया गया।
उत्सव की शुरुआत पूर्व सांसद संजिव नाईक द्वारा “हांडी पूजा” के साथ की गई। इस अवसर पर पूर्व नगरसेवक सूरज पाटिल, पूर्व नगरसेविका सुजाता पाटिल, जयश्री ठाकुर और ग्रामस्थ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
शाम को इस आयोजन में विशेष रूप से राज्य के वनमंत्री व पालघर जिल्ह्याचे पालकमंत्री गणेश नाईक उपस्थित रहे। इस दौरान मुंबई, नवी मुंबई और आसपास के क्षेत्रों के गोविंदा पथकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कई मानवी थर बनाकर गोविंदाओं ने हांडी फोड़ने का प्रयास किया और परंपरा को जीवंत किया।
कार्यक्रम में लावणी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने माहौल को और अधिक उत्साही बना दिया। गोविंदा पथकों को मान्यवरों के हाथों ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
मंत्री गणेश नाईक ने कहा –
“कुकशेत गांव की एक अनोखी परंपरा है और इस परंपरा को आगे ले जाने का कार्य पूर्व नगरसेवक सूरज पाटिल के माध्यम से किया जा रहा है। दही हांडी उत्सव उसी परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।”














Leave a Reply