मतदाता सूची में गड़बड़ी लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा : पूनम पाटिल

poonam patil

नवी मुंबई। हाल ही में सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मतदाता सूची में गड़बड़ी के गंभीर आरोप लगाए थे। इसी मुद्दे को लेकर नवी मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष पूनम पाटिल ने कांग्रेस भवन में राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस का सीधा प्रसारण प्रस्तुत किया।

इस मौके पर कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पूनम पाटिल ने कहा कि “मतदान सूची में गड़बड़ियां लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा हैं। यदि सही मतदाता सूची ही उपलब्ध नहीं होगी तो आम जनता के मतदान के अधिकार पर सीधा असर पड़ेगा।”

उन्होंने आगे कहा कि नवी मुंबई की जनता को इस मुद्दे पर जागरूक होना होगा और चुनाव आयोग पर दबाव बनाकर डिजिटल मतदाता सूची की मांग करनी चाहिए, ताकि पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *