नवी मुंबई में काफी समय से रिक्त पड़े नवी मुंबई कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद पर कांग्रेस पार्टी की तेजतर्रार – जमीन से जुडी कार्यरता , पूर्व महिला जिलाध्यक्ष – पूर्व नगरसेविका पूनम पाटिल को नवी मुंबई जिला कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है। कांग्रेस पार्टी आलाकमान ने उन पर विश्वास जताते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
पूनम पाटिल लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़ी हुई हैं और सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। पार्टी के विभिन्न आंदोलनों में उनकी भागीदारी और संगठनात्मक क्षमताओं को देखते हुए आलाकमान ने यह निर्णय लिया है।
उनकी इस नियुक्ति से नवी मुंबई कांग्रेस में नए उत्साह का संचार हुआ है। पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है, और उम्मीद जताई जा रही है कि पूनम पाटिल के नेतृत्व में कांग्रेस को नवी मुंबई में नई संजीवनी मिलेगी।














Leave a Reply