मुख्यमंत्री एवं राज्य के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में महाराष्ट्र सरकार ने 23 जुलाई 2025 को एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए नवी मुंबई पुलिस आयुक्तालय के अंतर्गत तीन नए परिमंडलों की स्थापना को मंजूरी दी है। यह निर्णय महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम 1952 की धारा 22 (i) और (n) (1)(2) के अंतर्गत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए लिया गया है।सरकार के इस निर्णय के तहत आयुक्तालय स्तर पर पुलिस स्थापना बोर्ड को पुलिस उपायुक्तों की नियुक्ति और स्थानांतरण का अधिकार प्रदान किया गया है। इसी के अंतर्गत प्रशासनिक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए नवी मुंबई पुलिस आयुक्तालय अंतर्गत तीन नए परिमंडलों — वाशी, बेलापुर और पनवेल — की स्थापना की गई है, जिनके लिए तीन नए पुलिस उपायुक्तों की नियुक्ति की गई है।
परिमंडल 1:
वाशी पुलिस उपायुक्त: पंकज डहाणे
इस परिमंडल में वाशी और रबाळे क्षेत्र के कुल 7 पुलिस स्टेशन शामिल किए गए हैं:
• रबाळे पुलिस स्टेशन
• रबाळे एम.आय.डी.सी. पुलिस स्टेशन
• कोपर खैरणे पुलिस स्टेशन
• वाशी पुलिस स्टेशन
• ए.पी.एम.सी. पुलिस स्टेशन
• तुर्भे पुलिस स्टेशन
• सानपाडा पुलिस स्टेशन
परिमंडल 2: बेलापुर
पुलिस उपायुक्त: अमित काळे
बेलापुर परिमंडल में 8 पुलिस स्टेशन शामिल हैं:
• सी.बी.डी. पुलिस स्टेशन
• एन.आर.आय. सागरी पुलिस स्टेशन
• नेरुळ पुलिस स्टेशन
• विमानतळ (प्रस्तावित) पुलिस स्टेशन
• उरण पुलिस स्टेशन
• न्हावाशेवा पुलिस स्टेशन
• मोरा सागरी पुलिस स्टेशन
• उलवा पुलिस स्टेशन
परिमंडल 3: पनवेल
पुलिस उपायुक्त: प्रशांत मोहिते
पनवेल परिमंडल में कुल 7 पुलिस स्टेशन शामिल हैं:
• खांदेश्वर पुलिस स्टेशन
• पनवेल शहर पुलिस स्टेशन
• पनवेल तालुका पुलिस स्टेशन
• कळंबोली पुलिस स्टेशन
• कामोठे पुलिस स्टेशन
• खारघर पुलिस स्टेशन
• तळोजा पुलिस स्टेशन
बता दे की इस निर्णय से प्रशासनिक दक्षता में वृद्धि, स्थानीय स्तर पर बेहतर नियंत्रण, क्विक रिस्पॉन्स टाइम में सुधार,अपराध नियंत्रण में मदद होगी. तीन परिमंडलों की यह नई व्यवस्था नवी मुंबई में तेजी से बढ़ती जनसंख्या और शहरीकरण को ध्यान में रखते हुए एक दूरदर्शी और ठोस कदम है। इससे कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाया जा सकेगा। नवी मुंबई की सुरक्षा व्यवस्था को यह नया ढाँचा नई ऊर्जा प्रदान करेगा।














Leave a Reply