📍 गावदेवी दुर्घटनाग्रस्तों से मिलीं महापौर शर्मिला पिंपळोलकर, पीड़ित परिवारों को सौंपी आर्थिक सहायता..
गावदेवी परिसर में लगी आग को बुझाते समय दुर्घटना में अपने प्राणो की आहुति देने वाले दमकल विभाग के जाबांज अग्निशमन दाल के अधिकारी सागर शिंदे के निवास स्थान पर जाकर ठाणे की महापौर शर्मिला पिंपळोलकर ने उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दुखद घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए महापौर ने शहीद सागर शिंदे की पत्नी माधुरी शिंदे और माता जयश्री शिंदे को ठाणे महानगरपालिका की ओर से 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा। इसके साथ ही, इसी दुर्घटना का शिकार हुए सुरक्षाकर्मी कालू गाडेकर के परिवार को भी संबल देते हुए उनकी पत्नी पद्मा गाडेकर को मनपा की तरफ से आर्थिक मदद का चेक प्रदान किया गया।
➤ घायलों के घर पहुंचकर जाना हालचाल
शहीद परिवारों से मिलने के बाद महापौर शर्मिला पिंपळोलकर ने दुर्घटना में घायल हुए दमकल कर्मियों के घर जाकर उनकी सेहत की जानकारी ली। उन्होंने घायल समीर सदानंद जाधव, सुजीत पष्टे और प्रशांत शाम मुल्ल्या के निवास स्थान पर जाकर उन्हें धीर दिया। मनपा की ओर से इन तीनों घायल जांबाजों को त्वरित राहत के रूप में प्रत्येक को 1-1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक सुपूर्द किए गए। महापौर ने प्रशासन को घायलों के बेहतर इलाज के लिए हर संभव मदद जारी रखने के निर्देश दिए।
इस दौरान ठाणे के कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी महापौर के साथ सभागृह नेता हणमंत जगदाळे, शिवसेना गटनेता पवन कदम,वरिष्ठ नगरसेवक राम रेपाळे, संजय भोईर, संजय वाघुले और ठाणे मनपा उपायुक्त जी.जी. गोदेपुरे आदि मौजूद थे।
#MaharashtraBhoomi #ThaneMayor #SharmilaPimpalolkar #GavdeviTragedy #AccidentVictims #FinancialAssistance #NaviMumbai #ReliefSupport #CommunityCare #PublicLeader #EmergencyAid #SocialResponsibility #Compassion #LocalAdministration
Sharmila Rohit Pimpalolkar – Gaikawad @sharmila_rohit_pimpalolkar @thanemahapalika















Leave a Reply