एमएमएमटी बेड़े में 350 पर्यावरण अनुकूल बसों की Entry

नवी मुंबई | प्रतिनिधि
नवी मुंबई महानगरपालिका के परिवहन उपक्रम का ₹652 करोड़ का बजट महासभा बैठक में पेश किया गया। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए, डीजल बसों के बजाय इस साल नवी मुंबई मनपा बजट में सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसों को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया है।

बजट के अनुसार के अगले वित्तीय वर्ष में एमएमएमटी बेड़े में 150 सीएनजी और लगभग 200 इलेक्ट्रिक बसें शामिल होने की संभावना है, जिससे सड़कों पर कुल 350 पर्यावरण अनुकूल बसें दौड़ेंगी।

‘ग्रीन ट्रांसफॉर्मेशन’
बजट में एमएमएमटी को हाईटेक बनाने के मकसद के साथ पुरानी डीजल बसों को चरणबद्ध तरीके से हटाकर नई सीएनजी बसें खरीदी जाएंगी। इसके साथ ही, केंद्र सरकार की ‘पीएम ई-बस सेवा योजना’ के तहत 100 इलेक्ट्रिक बसों के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।

आय बढ़ाने के लिए वैकल्पिक स्रोत
परिवहन उपक्रम की आय बढ़ाने के लिए टिकट बिक्री के अलावा अन्य स्रोतों पर जोर दिया जा रहा है। वाशी सेक्टर 9 और 12 स्थित वाणिज्यिक परिसरों को किराए पर देकर राजस्व बढ़ाने की योजना है।

चार्जिंग स्टेशन और सौर ऊर्जा पर जोर
इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए शहर में 10 चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा, सभी बस डिपो पर सौर ऊर्जा परियोजनाएं शुरू करने का निर्णय लिया गया है।

बजट में यह स्पष्ट किया गया है कि छात्रों, वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं के लिए रियायती दरों में प्रवास की सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी।

बजट में ₹652 करोड़ की आय और ₹651.90 करोड़ का खर्च प्रस्तावित है। पूरा ध्यान परिवहन सेवा को अधिक सक्षम और पर्यावरण के अनुकूल बनाने पर केंद्रित किया गया है।

मुख्य बिंदु:
कुल बजट: ₹652 करोड़
नई बसें: 150 सीएनजी + 200 इलेक्ट्रिक
लक्ष्य: डीजल मुक्त और प्रदूषण मुक्त परिवहन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *