बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के इतिहास में पहली बार भाजपा ने इतिहास रचा है. भाजपा की पार्षद रितु तावड़े को निर्विरोध मुंबई का नया मेयर चुना गया है। पिछले चार दशकों में यह पहली बार है जब देश के सबसे अमीर महानगरपालिका बृहन्मुंबई मनपा की कमान भाजपा के पास आई है।
जबकि शिवसेना (UBT) द्वारा अपना उम्मीदवार न उतारने के फैसले के बाद यह चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ, जिसके साथ ही बीएमसी पर पिछले 25 वर्षों से चला आ रहा “ठाकरे परिवार” का वर्चस्व समाप्त हुआ और रितु तावड़े महापौर बनी है. जबकि शिवसेना संजय घाड़ी को उपमहापौर चुना गया है।गौरतलब है कि, नवनियुक्त महापौर रितु तावड़े घाटकोपर पश्चिम से तीन बार की पार्षद रही हैं और उन्हें नागरिक प्रशासन का एक दशक से अधिक का अनुभव है।
बता दे की बीएमसी चुनावों में भाजपा ने 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, जबकि उसके सहयोगी दल शिवसेना को मात्र 29 सीटें मिलीं। 227 सदस्यीय सदन में महायुति गठबंधन के पास कुल 118 पार्षदों का बहुमत था, जिससे भाजपा की जीत तय मानी जा रही थी। दूसरी ओर, विपक्षी खेमे में शिवसेना (UBT) को 65, मनसे को छह और राकांपा (शरद पवार) को केवल एक सीट पर संतोष करना पड़ा।
















Leave a Reply