मुंबई पुलिस में अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बड़ा कदम उठाया है। पुलिस आयुक्त देवेन भारती ने ड्यूटी पर लापरवाही और अनुशासनहीनता के मामलों को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। विभागीय समीक्षा बैठक में स्पष्ट किया गया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी स्तर की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएग
विभागीय जांच की समीक्षा के बाद 8 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है, जबकि 2 पुलिसकर्मियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। इन कर्मियों पर लंबे समय तक बिना अनुमति अनुपस्थित रहने तथा अनुचित आचरण जैसे गंभीर आरोप थे। विभागीय जांच पूरी होने के बाद यह कार्रवाई की गई।
वही पहले से निलंबित 23 पुलिसकर्मियों के मामलों की भी समीक्षा की गई। जांच के आधार पर उनका निलंबन बरकरार रखने का निर्णय लिया गया। पुलिस आयुक्त देवेन भारती ने स्पष्ट किया कि अनुशासनहीनता के मामलों पर कठोर रुख अपनाया जाएगा, ताकि पुलिस बल की कार्यक्षमता और विश्वसनीयता बनी रहे।पुलिस आयुक्त देवेन भारती ने कहा कि मुंबई पुलिस में जिम्मेदारी, अनुशासन और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विभाग में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आगे भी नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएंगी और सभी कर्मियों को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने की सख्त हिदायत दी गई है।













Leave a Reply